news-details

विकास और विवाद एक साथ नहीं हो सकता

You can share this post!


परमट स्कूल शिलान्यास विवाद पर बोले सांसद

पारदर्शी न्यूज कानपुर। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुनर्निर्माण शिलान्यास को लेकर हुए विवाद पर सांसद रमेश अवस्थी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय जैसे विकास कार्यों को राजनीति और विवाद से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद वह शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने नहीं गए।
गौरतलब है कि 13 मई को विद्यालय के शिलान्यास को लेकर सपा विधायक और भाजपा नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। वहीं 14 मई को सांसद रमेश अवस्थी के नाम से भी शिलान्यास कार्यक्रम के पोस्टर लगाए गए थे।रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर के विकास के लिए सभी दलों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मनी और अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मर्यादा टूटने का असर पूरे समाज पर पड़ता है।सांसद ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में स्थानीय लोगों ने स्मार्ट क्लास बनाए जाने की मांग की थी। इसी को देखते हुए उन्होंने अपनी सांसद निधि से भी धनराशि देने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में विवाद की जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद को कार्यक्रम से अलग कर लिया।सांसद ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर निर्देश दिए हैं कि जहां निर्माण कार्य होना है, वहां पहले स्थान चिन्हित किया जाए और स्पष्ट रूप से तय किया जाए कि कहां कौन-सा निर्माण होगा। इसके बाद ही विकास कार्य शुरू कराया जाए।उन्होंने कहा कि विकास और विवाद एक साथ नहीं चल सकते। वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रशासन द्वारा स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया की जा रही है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।