news-details

विज्ञान प्रदर्शनी में आरआरएसजीएस का जलवा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। रामनगर स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के विद्यार्थियों ने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार हासिल किए। विद्यालय के कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा और आपदा प्रबंधन विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। सानवी अग्रवाल, प्रशंसा रस्तोगी और अनन्या अग्रहरि के जल संरक्षण मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। वहीं सत्यश सिंह, अर्णवदीप और मोहम्मद हमजा के नवीकरणीय ऊर्जा मॉडल को भी द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके अलावा आशी सिंह, साक्षी यादव और श्रेया मौर्या के आपदा प्रबंधन मॉडल को तृतीय स्थान मिला। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक सोमेश्वर प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।