news-details

वृहद पौधारोपण अभियान आज 5366100पौधे रोपित करने की तैयारी पूरी

You can share this post!

 

पौधशालाओं से दिन भर  हुआ पौधों का उठान
पांच साल में लगे 23010775पौधे, एक चौथाई से अधिक सूख गए 

संजीव भारती 
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  पौधरोपण को जन अभियान बनाने के लिए रविवार को जिले में वृहद पौधारोपण किया जाएगा। पौधरोपण के लिए जनपद की 29पौधशालाओं में 81.90लाख पौधे उपलब्ध हैं।इस वर्ष के अभियान में 5366100पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से वन विभाग का लक्ष्य 26.93लाख है।26.73लाख पौधे अन्य विभागों की ओर से लगाए जायेंगे। वर्तमान में जनपद का वन्य क्षेत्र 2050.1800वर्ग किमी है।अभियान के अन्तर्गत मुख्य कार्यक्रम में तिलोई रेंज के मोहिया केसरिया गांव में रखा गया है। यहां राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह अभियान की शुरुआत करेंगे। जिले में वृक्षारोपण के पर्याय और ट्री मैन के नाम से प्रसिद्ध टी पी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। पौधरोपण को सामाजिक संस्कारों से जोड़ा जाना चाहिए। वैवाहिक आयोजनों में वर वधू से पौधरोपण जरूर कराया जाय ।हर परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में जन्म दिन और पुण्य तिथि पर पौधारोपण जरुर करे, इससे पौधरोपण हमारी परम्परा में जुड़ जाएगा और भाव पीढ़ी सुरक्षित रहेगी।टी पी सिंह उत्तर रेलवे से स्टेशन अधीक्षक के पद से रिटायर हुए हैं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने समय निकाल कर पौधरोपण किया और लाखों पेड़ लगाए। रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन गायत्री मिशन और वृक्षारोपण को समर्पित कर दिया है।टी पी सिंह स्कूलों में वृक्षारोपण कार्य के लिए कक्षाएं लगाते हैं। अपने द्वारा लगाए गए पौधों की वृक्ष बनने तक सिंचाई और सुरक्षा करते हैं। पौध और ट्री गार्ड खुद के पैसे से लगाते हैं।टी पी सिंह ने बताया कि वे जहां भी जाते हैं, पौधरोपण जरूर करते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से ग्राम समाज की खाली जमीनों पर हर साल ‌लाखों‌ पेड़ लगवाता है, परंतु पौधों की सुरक्षा का बेहतर इंतजाम नहीं रहता। ग्राम पंचायतों की ओर से चौकीदार नियुक्त किए जाने चाहिए।

 

एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी है।  यह एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।-रणवीर मिश्र