
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, श्रम बंधु, औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम, एमओयू क्रियान्वयन समिति और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों की सुरक्षा, अवैध कब्जे हटाने, सड़कों व नालियों की मरम्मत और सफाई, पार्किंग, विद्युत कनेक्शन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और एक जनपद एक उत्पाद योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापना में आने वाली विभागीय कठिनाइयों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर कुरैशी ने जगदीशपुर चौराहे पर साइनेज, ब्रेकर और लाइट लगवाने की मांग रखी। बैठक में संबंधित अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।