
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आई प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल ने कहा है कि वैश्विक संकट के बावजूद पेट्रोल, डीजल की देश में कोई क्राइसेस नहीं है। मंहगाई से जनता को राहत देने के लिए सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केन्द्र सरकार की ओर से हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं।आम आदमी के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि से जनता को राहत देने के लिए सरकार की ओर से हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।प्रतिभा शुक्ल ने कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी प्रदान किए।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, डी एम संजय चौहान,सी डी ओ पूजा साहू के साथ प्रबुद्ध जनों में वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंगद सिंह, गायत्री परिवार के डा त्रिवेणी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।