news-details

उन्नत खेती की तकनीक सीखने बिहार रवाना हुए अमेठी के 40 किसान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से 40 किसानों का दल बुधवार को सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं अध्ययन भ्रमण के लिए बिहार रवाना हुआ। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गौरीगंज तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।आत्मा योजना के तहत आयोजित भ्रमण में किसान बिहार के गया जिले स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स, मायापुर-टनकुप्पा और कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में प्रशिक्षण लेंगे। यहां उन्हें मड़ुआ, ज्वार, बाजरा, कोदो और सांवा सहित मोटे अनाज की उन्नत खेती, बेहतर बीजों के चयन और वैज्ञानिक फसल प्रबंधन की जानकारी मिलेगी।प्रशिक्षण के दौरान जल संरक्षण, कम लागत में अधिक उत्पादन और फसल विविधीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने किसानों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर नई तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने की अपील की।