news-details

उन्नाव पुलिस को मिले 21 नए डायल 112 वाहन,

You can share this post!

 

PARADRSHI VIKASH NEWS उन्नाव पुलिस को डायल 112 सेवा के तहत 21 नए वाहन मिले हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इनमें 13 बाइक और 8 चार पहिया वाहन शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नए वाहनों को विशेष रूप से गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात किया गया है। एक्सप्रेसवे पर बढ़ते यातायात और संभावित सड़क हादसों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि दुर्घटना या आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके।अधिकारियों ने बताया कि इससे घायलों को समय पर मदद मिलने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी। नए वाहनों से घटनाओं और सड़क हादसों पर त्वरित कार्रवाई करना आसान होगा।वाहनों को रवाना करने के दौरान जयप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र लाल, सोनम सिंह और विनी सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब उन्नाव पुलिस के पास कुल 85 डायल 112 वाहन हो गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था और मजबूत होगी।