news-details

उन्नाव महिला अस्पताल में एचबीआईजी वैक्सीन की कमी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  जिला महिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी से संक्रमित गर्भवती महिलाओं के नवजातों को सुरक्षा देने वाली एचबीआईजी (हेपेटाइटिस बी इम्युनोग्लोबुलिन) वैक्सीन की आपूर्ति करीब एक माह से बाधित है। इस वजह से अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजातों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।हेपेटाइटिस बी एक गंभीर वायरल संक्रमण है जो लिवर को प्रभावित करता है और संक्रमित रक्त या शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क से फैलता है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्भवती महिलाओं में यह संक्रमण समय पूर्व प्रसव और जटिल प्रसव का कारण बन सकता है।चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमित मां से जन्म लेने वाले नवजात को 24 घंटे के भीतर एचबीआईजी वैक्सीन देना जरूरी होता है, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। वैक्सीन न मिलने पर बच्चे में आगे चलकर लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।अस्पताल में हर महीने 5 से 10 गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस बी संक्रमण की पुष्टि हो रही है। पिछले महीने भी करीब 6 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई थीं।अस्पताल प्रशासन ने वैक्सीन की आपूर्ति बहाल करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से शासन को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। फिलहाल डॉक्टर उपलब्ध संसाधनों के जरिए मां और नवजात की सुरक्षा के प्रयास कर रहे हैं।