
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में महुआ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 66 वर्षीय किसान मोती लाल की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, राघवन खेड़ा, ग्राम छरहरा निवासी मोती लाल अपने साथी सुरेंद्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान महुआ के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोती लाल को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेंद्र का इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मृतक किसान मोती लाल अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।