news-details

उन्नाव में साइबर अपराध के 103 मुकदमे, 92 लाख रुपये होल्ड

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के अनुसार 1 जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध से जुड़े 103 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 57 मामले सोशल मीडिया अपराध और 46 वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित हैं। पुलिस ने 57 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।एसएसपी के मुताबिक 46 वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में कुल 2.54 करोड़ रुपये की ठगी हुई। पुलिस की कार्रवाई से करीब 92 लाख रुपये होल्ड कराए गए, जबकि 60 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खातों से जुड़े तीन मुकदमों में आठ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। एक आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल 1210 मोबाइल फोन ब्लॉक कराए और 347 मोबाइल के आईएमईआई नंबर स्थायी रूप से बंद कराए।एनसीआरपी पोर्टल पर वित्तीय अपराध से जुड़े 3202 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें करीब 2.93 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए हैं।पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान भी चला रही है। एसएसपी ने अनजान लिंक नहीं खोलने, ओटीपी साझा नहीं करने और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।