news-details

उन्नाव में पारिवारिक कलह से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के गंगानगर पानी रोड इलाके में रविवार सुबह पारिवारिक कलह से परेशान 60 वर्षीय वृद्ध ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।मृतक की पहचान राम नरेश मिश्रा (60) के रूप में हुई है, जो पहले कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे और करीब आठ दिन पहले ही घर लौटे थे। परिजनों के अनुसार, सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला।परिजनों ने मृतक के बेटे की पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही परिवार में विवाद चल रहा था और पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि बहू अपने पति को परिवार से अलग रखना चाहती थी, जिससे घर में तनावपरिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में बहू के मायके पक्ष के कई लोग घर आए थे और परिवार को धमकाया था, जिससे वृद्ध मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की भी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।