news-details

उन्नाव में कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला

You can share this post!

 

तनिश सिंह 
उन्नाव। जिले के असोहा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में जमीन कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में एक घायल युवती के सिर से खून बहता नजर आ रहा है, जबकि मौके पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि झगड़े को शांत कराने पहुंचे ग्रामीणों पर भी हमला किया गया।पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कालूखेड़ा चौकी और असोहा थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।इस बीच, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।