news-details

उन्नाव में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में 14 वर्षीय किशोरी रितिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।परिजनों के अनुसार, रितिका घर में थी तभी गांव के एक युवक का उसके मोबाइल पर फोन आया। किशोरी के मामा ने फोन के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा है। इसके बाद मामा ने युवक के परिजनों से शिकायत कर उसे समझाने की बात कही।आरोप है कि शिकायत के कुछ समय बाद ही रितिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन अंदर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।परिजनों ने युवक पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।