news-details

उन्नाव में जमीन कब्जाने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पुरवा तहसील में जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले 13 महीनों में 38 शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।मिरी चौराहा कस्बा निवासी अमित कुमार उर्फ जय जय गुप्ता पुत्र राम प्यारे ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम करवा पश्चिम, तहसील पुरवा स्थित उनकी जमीन पर कब्जा किया गया है। उनके अनुसार गाटा संख्या 484 रकबा 0.2020 हेक्टेयर और गाटा संख्या 1500 रकबा 1.7500 हेक्टेयर भूमि उनके नाम दर्ज है।पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन के हिस्से पर कब्जा कर लिया और वहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जिन लोगों के नाम से दस्तावेज तैयार किए गए हैं, उनका संबंधित भूमि में कोई अधिकार नहीं है।शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन से की गई थी, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में क्षेत्रीय लेखपाल की आख्या में फर्जीवाड़ा और छलपूर्वक भूमि कब्जाने की बात सामने आई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फर्जी बैनामा और दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर नया दस्तावेज तैयार कराया गया।अमित कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी वह निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचते हैं, आरोपी गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार हमले का प्रयास भी किया गया, जिसकी शिकायत थाना स्तर पर की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।