news-details

उन्नाव में फर्जी पत्रकार बनकर वसूली करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और फर्जी आईडी कार्ड बरामद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव पुलिस ने खुद को मीडियाकर्मी बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी और फर्जी प्रेस आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।मामला दही थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां मवेशी लेकर फैक्ट्रियों की ओर जा रहे वाहन चालकों को निशाना बनाया जाता था। पीड़ित चालक अरविंद कुमार सोनकर ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने खुद को पत्रकार बताते हुए उनका वाहन रोक लिया और 25 हजार रुपये की मांग की। धमकी देकर आरोपियों ने उनसे 10 हजार रुपये वसूल भी लिए और हर महीने पैसे देने का दबाव बनाया।शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत तिवारी, पुष्पेंद्र यादव और आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 8 हजार रुपये नकद और फर्जी प्रेस आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।