
पारदर्शी विकास न्यूज़।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एसएसपी ने एक निरीक्षक और 20 उपनिरीक्षकों समेत कुल 21 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक माबूद रजा को पुलिस लाइन से थाना गंगाघाट में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली सदर की सिविल लाइन चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं ऋषि कपूर को अचलगंज से बांगरमऊ और बलवीर सिंह को पुलिस लाइन से नेवरना चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसके अलावा देवेंद्र अवस्थी को पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि कृष्ण कुमार सिंह को भगवंतनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया। मृत्युंजय बहादुर को अचलगंज और लालचंद्र कनौजिया को कालूखेड़ा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेम प्रकाश दीक्षित को पुलिस लाइन भेजते हुए प्रवीण कुमार को उगू चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में दिनेश सिंह को राजेपुर चौकी, सुरेंद्र सिंह को कुरसठ चौकी, राम मिलन यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली और नजर इमाम को मौरावां भेजा गया है। वहीं इम्तियाज खां, शोभलाल, मुकेश कुमार, गुलरेज अख्तर और जय प्रकाश पांडेय को विभिन्न थानों और सीसी टीमों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालें और अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस व्यापक फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।