
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव में जनपद को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से मजबूत बनाने पर चर्चा की।बैठक में ‘लाइन सर्विस लिमिटेड’ और ‘वेस्ट एक्स इंडिया’ कंपनियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, मशीन स्वीपिंग, नाली सफाई, जीपीएस-जीआईएस मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम और लाइव मैपिंग सर्वे जैसी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। कंपनियों ने बताया कि घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाएगा।डीएम ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी, झाड़ियां या कूड़े के ढेर दिखाई नहीं देने चाहिए। उन्होंने नगर निकायों और प्रोजेक्ट कंपनियों को मिलकर प्रभावी रणनीति तैयार करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को उन शहरों का दौरा करने के निर्देश दिए, जहां ये कंपनियां पहले से काम कर रही हैं, ताकि वहां के मॉडल को उन्नाव में लागू किया जा सके।बैठक में नगर निकायों के अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।