
तनिश सिंह
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जयंती बिक्री फील्ड स्थित एक भट्टे पर काम करने वाली महिला के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता के साथ कथित तौर पर चार बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद उस पर जानलेवा हमला भी किया गया।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से रांची (झारखंड) की रहने वाली है और अपने पति के साथ भट्टे पर मजदूरी का कार्य करती है। बताया जा रहा है कि वह शौच के लिए गई थी, तभी घात लगाए चार अज्ञात लोगों ने उसे निशाना बनाया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में छानबीन की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता और उसके पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।