news-details

उन्नाव ARTO में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बिक्री के आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव जिले के ARTO कार्यालय पर कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में गंभीर अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। छात्र संघ बहाली मोर्चा ने आरोप लगाया है कि बिना उचित ट्रेनिंग और ड्राइविंग टेस्ट के ही कमर्शियल लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।इस मामले को लेकर छात्र संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि बिना नियमों के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं तो यह सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और इससे आम नागरिकों, खासकर युवाओं की जान जोखिम में पड़ सकती है।छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में ARTO कार्यालय से जारी किए गए कमर्शियल लाइसेंसों की गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस आरोप के बाद ARTO कार्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है और प्रशासन से पारदर्शी जांच की उम्मीद की जा रही है।