news-details

उज्जरपार में एक साथ हुआ जल अर्पण दिवस और जनचौपाल का कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम चौपाल और पौधरोपण का कार्यक्रम जारी है। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने विकास खंड गगहा के अन्तर्गत उज्जरपार ग्रामीण पेयजल योजना परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण करके जनसामान्य को धरती पर हरियाली बढ़ाने के संदेश दिए। ग्राम पंचायत उज्जरपार में उज्जरपार, रामनगर और गजहारा राजस्व ग्राम शामिल हैं। परियोजना से तीनों गांवों में हर घर नल से जलापूर्ति की जा रही है। यहां कुल424हाउस कनेक्शन हैं। एक नलकूप और 150किलो क्षमता का शिरोपरि जलाशय है। एक नग पम्पहाउस है।15010मीटर लम्बी जल वितरण प्रणाली से हर घर तक जलापूर्ति की जा रही है। 17.5किलोवाट का सोलर पैनल सिस्टम भी लगा हुआ है। मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह ने ग्रामीणों से नियमित जलापूर्ति के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान और अधिशासी अभियंता इंजीनियर अखिलानंद के साथ मुख्य अभियंता ने परियोजना परिसर में पौधरोपण किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत उज्जरपार की लगभग तीन हजार आबादी लाभान्वित है।जन चौपाल में ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके गांव के लोगों को सुबह और शाम के समय स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है।जल जनित बीमारियों से बचाव हो रहा है। चौपाल में सहायक अभियंता,अवर अभियंता और कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे

 

भारत के कई शहर इस समय प्रदूषण और जल संकट से जूझ रहे हैं। स्वच्छ प्राण वायु और स्वच्छ जल दोनों के लिए स्वच्छ पर्यावरण जरूरी है,यह काम धरती पर हरियाली बढ़ने से ही यह काम सम्भव है। पौधरोपण और जलसंरक्षण दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रकृति की सेवा और सुरक्षा हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्ष धरती के श्रृंगार हैं। एक पेड़ मां के नाम लगाएं और उसकी सुरक्षा तब तक करें जब तक वह बड़ा न हो जाए।-इंजीनियर वी पी सिंह