news-details

धर्मस्थल गिराना गलत, सपा के PDA पर भी बरसे विश्वनाथ पाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के बगिया चौराहे पर आयोजित जनसभा में सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना या गिराना गलत है। संविधान सभी धर्मों और वर्गों को समान सम्मान देता है। विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के PDA और ‘संविधान बचाओ’ अभियान पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का PDA वास्तव में ‘परिवार दल अलायंस’ है। उन्होंने कहा कि सपा की नीयत साफ होती तो संसद में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध नहीं करती। उन्होंने सपा सरकार के दौरान बैकलॉग भर्तियां रुकने और दलित अधिकारियों के डिमोशन का भी आरोप लगाया।महंगाई को लेकर पाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने गन्ने का समर्थन मूल्य 1,500 से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पाल ने कहा कि बसपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता से है। उन्होंने दावा किया कि सर्वसमाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।