
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। धनतेरस और दीपावली की खरीदारी को देखते हुए यातायात पुलिस ने 6, 7 और 8 नवंबर को तीन दिन का ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। दोपहर एक बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों के आसपास वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे।बिरहाना रोड सराफा बाजार, नयागंज, दवा मार्केट और बड़ा चौराहा जाने वाले वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकलेंगे। फूलबाग से बिरहाना रोड पर केवल सराफा बाजार जाने वाले वाहनों को सीमित प्रवेश मिलेगा। पार्किंग फूलबाग और पनचक्की में होगी। कोतवाली से मूलगंज की ओर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। जेड स्क्वायर और बड़ा चौराहा पर जाम बढ़ने पर मेघदूत तिराहे से चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।पी रोड के लिए रामबाग से रास्ता बंद रहेगा। जरीब चौकी से आने वाले वाहनों को टेनरी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। गोविंद नगर मार्केट में भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से डायवर्जन का पालन करने और निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने की अपील की है। परेशानी होने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340, ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413 और हेल्पलाइन 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।