news-details

धम्मपाल जयंती पर तीन बुद्ध प्रतिमाओं का दान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। समन्वय सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुगतानंद बुद्ध विहार में आनागारिक धम्मपाल की 162वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बोधगया से प्राप्त भगवान बुद्ध की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली तीन प्रतिमाएं विभिन्न बुद्ध विहारों को दान की गईं।कार्यक्रम में बोधि पूजा, ध्यान साधना और धम्मपाल के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने 1893 के शिकागो विश्व धर्म संसद में धम्मपाल की भूमिका तथा पालि साहित्य के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को स्मरण किया।मुख्य अतिथि विपश्यनाचार्य शशि ने कहा कि आध्यात्मिक अनुभूति और चित्त की निर्मलता के लिए विपश्यना साधना उपयोगी है। कार्यक्रम संयोजक राकेश कनौजिया ने पालि भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलने का उल्लेख करते हुए 15 दिवसीय पालि भाषा पखवाड़े का शुभारंभ किया।पखवाड़े में पालि प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, व्याख्यानमाला, सेमिनार, धम्मपद पाठ और ऑनलाइन परित्राण पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अध्यक्षता आचार्य डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य ने की।