news-details

धोपाप धाम में भव्य कलश शोभायात्रा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
तीर्थ स्थल धोपाप धाम में श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सैकड़ों मातृशक्तियों ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा सागर कुटीवा से शुरू होकर धोपाप धाम पहुंची, जहां मां गोमती के तट से जल भरकर विधिवत पूजन किया गया। मुख्य आयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 25 मई तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होगा। 25 मई को कथा विश्राम और 26 मई को प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।