
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर काकादेव स्थित पीपलेश्वर शिवधाम मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरी जी महाराज ने किया। इस अवसर पर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए हवन-पूजन, पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। महिलाओं का सम्मान एवं वस्त्र वितरण भी किया गया।धार्मिक आयोजन के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु करौली शंकर महादेव जी महाराज रहे, जिनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।