news-details

धूमधाम से मना बालाजी वार्षिक महोत्सव

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 श्री बालाजी भक्त परिवार समिति (पंजी.) के तत्वावधान में पटकापुर वाले बालाजी महाराज का दसवां वार्षिक महोत्सव नाना राव पार्क, फूलबाग में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। महोत्सव में कानपुर समेत आसपास जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे परिसर में जय राम और जय बालाजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम संयोजक मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की गई। बालाजी महाराज के दिव्य चल विग्रह का स्वर्ण चोले से विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही वृंदावन बिहारी और श्याम प्रभु का आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। सहस्त्रार्चन, सवामनी हवन और छप्पन भोग भी अर्पित किया गया। भजन संध्या में वृंदावन से आई साध्वी पूनम दीदी ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ मुकुल बंधु, संदीप दीक्षित, त्रिशित राज कश्यप और शरद मिश्रा ने सुंदरकांड व भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। महाआरती के बाद विशाल भंडारे और इत्र वर्षा का आयोजन हुआ। मंच संचालन मनोज मौजी ने किया। इस अवसर पर अर्चना पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, राजीव, पवन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।