दशहरा सत्य और भाईचारे का प्रतीक: आलमगीर अंसारी
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।कसया स्थित रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी ने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। साहिल अंसारी (एडमिन हेड) ने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग से खुशहाल समाज का निर्माण संभव है। वहीं, अंकुर शर्मा (मैनेजिंग डायरेक्टर) ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देते हैं।रेड हिल्स ग्रुप की ओर से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।