
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम जारी है।नयी कार्ययोजना तैयार करने के लिए 16मई को विधानसभा की बैठक बुलाई गई है। गुरुवार को दरखा के पूरे शिवलाल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया।बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप बूथ संगठन बनाने और सर्वसमाज के लोगों से बसपा को मजबूत करने की अपील की।विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बसपा की चार बार की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि कानून का राज और सर्वसमाज का विकास बी एस पी का मिशन है।बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने किया। मनीष कुमार, शिवराम, राजू, आयुष,अम्बेद ,राम बोध,अभय प्रताप, विपिन कुमार, लक्ष्मण, राजाराम आदि मौजूद रहे।