news-details

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को अपने निजी दौरे पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। करीब 35 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे सेना प्रमुख ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।दर्शन के दौरान जनरल द्विवेदी ने रामलला के समक्ष श्रद्धापूर्वक माथा टेका और मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर भी पूजा-अर्चना की। मंदिर सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे भावुक नजर आए।इसके बाद वे अयोध्या स्थित डोगरा रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सेना की विभिन्न गतिविधियों व प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। यह दौरा थल सेना प्रमुख बनने के बाद उनका पहला अयोध्या दौरा माना जा रहा है, इसलिए इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।