
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
कादीपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। तकिया दौलतपुर निवासी विवाहिता आफरीन ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर ताने देते थे। आरोप है कि पति और परिवार के अन्य सदस्य 2.5 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे।आफरीन ने बताया कि पुत्र जन्म के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। 25 मार्च को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और दोबारा घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़िता का आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष मायके पहुंचा और वहां भी मारपीट व तोड़फोड़ की। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।