news-details

दहेज हत्या मामले में दो दोषियों को 7-7 वर्ष की सजा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला वर्ष 2022 में बिंवार थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जिसमें जयप्रकाश कुशवाहा और संतोष कुशवाहा पर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन पक्ष ने समयबद्ध ढंग से साक्ष्य और गवाह न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी माना। अदालत ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।