news-details

देवरिया मेडिकल कॉलेज में 2 किमी लंबी तिरंगा रैली

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया

देवरिया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 1 बजे महर्षि देवरहा बाबा ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में 2 किमी लंबी भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली प्रशासनिक भवन से शुरू होकर पूरे कैंपस में निकली। इसमें छात्र-छात्राओं, डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूरे परिसर में 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया। रैली के दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।