
पारदर्शी विकास महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस टीम ने वारंट के आधार पर दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में हरप्रसाद उर्फ गुड्डन और उनकी पत्नी मीरा शामिल हैं, जो ग्राम कनौरा के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम ने दोनों को ग्राम कनौरा से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।