news-details

देवीपाटन मंडल के विकास को लेकर सीएम योगी से मिली कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने देवीपाटन मंडल के समग्र और योजनाबद्ध विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इस विजन डॉक्यूमेंट की सराहना करते हुए इसे जल्द से जल्द धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को बहराइच का ओडीओपी (One District One Product) भी भेंट किया।बैठक में मंडल के चारों जनपदों—गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती—की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। कमिश्नर ने बताया कि यह क्षेत्र कृषि, धार्मिक पर्यटन, वन संसाधन और सीमा व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि यहां योजनाबद्ध तरीके से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पर्यटन जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए तो यह मंडल प्रदेश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। विशेष रूप से बौद्ध और धार्मिक पर्यटन के विकास, इको-टूरिज्म, जैविक खेती और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।