news-details

दिवाली पर चमकेगा कानपुर, टूटी सड़कें होंगी दुरुस्त

You can share this post!

12 अधिकारी बैठक से नदारद

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत दिवाली से पहले कराई जाएगी। साथ ही करीब ढाई लाख बिजली के पोल पर LED लाइट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कानपुर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।महाना ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से पूरी करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने केस्को अधिकारियों को स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए, ताकि त्योहार पर शहर में पर्याप्त रोशनी रहे। बैठक में 12 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। महाना ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के निर्माण में आ रही समस्याओं और एस्टीमेट में कमियों की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की जानकारी भी दी गई। वहीं, कानपुर रिंग रोड के पांच पैकेजों की प्रगति की समीक्षा कर शेष कार्य समयसीमा में पूरा करने को कहा गया। बैठक में मेट्रो निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत के साथ पुलों, रेलवे ओवरब्रिज, औद्योगिक क्षेत्रों तथा पेयजल परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।