news-details

दो दशक से पर्यावरण संरक्षण में जुटी नयी दिशा संस्था

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर उनके रोपण, नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने संस्था की ओर से दो दशकों से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों की सराहना की। संस्था के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने बताया कि नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की स्थापना 10 अक्टूबर 2006 को कुछ मित्रों ने मिलकर की थी। संस्था पिछले 20 वर्षों से बिना सरकारी अनुदान के सदस्यों के शुल्क और सहयोगियों के दान से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है। संस्था का ध्येय वाक्य ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष प्रो. सीमा त्रिपाठी ने की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह अहलुवालिया, प्रो. विनोद मोहन मिश्र, डॉ. डी.एस. तिवारी, प्रो. अमृतांशु शुक्ल, इंद्र कुमार मिश्र, प्रो. राम भूषण मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. रीना मालवीय सहित महाविद्यालय के शिक्षक, संस्था के सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।