
अमेठी। लोकसेवा, जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के राष्ट्र और समाज-निर्माण के विचारों के पर्याय रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। अस्थि कलश यात्रा गौरीगंज विधानसभा में 9और 10जुलाई को निकाली जाएगी। भाजपा के जिला प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह की ओर से इस सम्बन्ध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रथम अस्थि कलश यात्रा 9 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे उनके निज निवास ग्राम अचलपुर से प्रारंभ होगी। यात्रा क्रमशः हरगांव (8:15), जामों (8:45), बलभद्रपुर (9:15), मवई (उमराडीह)(9:45), हरदो (10:15), बरौलिया (11:00), सुजानपुर (11:30), भटगवाँ (12:00),मऊ (12:30), पूरबगांव (12:45), दयालापुर (1:00), गौरीगंज (1:30), भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय (2:00), दरपीपुर (2:30), मुंशीगंज (3:00) एवं अमेठी (3:30 बजे) पहुँचेगी। प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों एवं आमजन द्वारा पुष्प अर्पित कर दादा जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके उपरांत प्रयागराज संगम में उनके पावन अस्थि कलश का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।द्वितीय अस्थि कलश यात्रा दिनांक 10 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गौरीगंज से प्रारंभ होगी। यात्रा राजगढ़ (8:15), दुलापुर (8:30), रामगंज (8:45), शाहगढ़ (9:15), कसरावा (9:45), पनियार (10:20), हरिहरपुर (10:50), चन्दौकी (11:30), रामशाहपुर (11:50), हरदोईया (12:15), नन्दमहर (12:45), पिंडारा (1:15), मुसाफिरखाना (2:15), दादरा (3:00), चंदीपुर (3:15), रंजीतपुर (3:30), दुवरिया (4:00), गाजनपुर (4:30), नारे (4:45),कोछित(5:00बजे) अढ़नपुर (5:30बजे) होते हुए शहीद स्मारक,भाले सुल्तान पर सायं 6:00 बजे पहुँचेगी,जहाँ श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत यात्रा का समापन होगा।
समस्त कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता से विनम्र अनुरोध है कि निर्धारित समयानुसार संबंधित स्थानों पर उपस्थित होकर स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करें तथा अपने प्रिय जननायक को भावभीनी अंतिम विदाई दें।दादा तेजभान सिंह जी का संघर्ष, सेवा, सादगी और जनसमर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका व्यक्तित्व भले ही आज हमारे बीच न हो, किन्तु उनके आदर्श और जनसेवा का पथ सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।