news-details

दूसरे फेज की पांचों ग्रिड रोड बनेंगी सीसी सड़कें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश कानपुर। शहर में सीएम ग्रिड रोड योजना के दूसरे चरण के तहत बनने वाली सभी पांच प्रमुख सड़कों का निर्माण व्हाइट टॉपिंग तकनीक से किया जाएगा। इन सड़कों को सीमेंट कंक्रीट (सीसी) से बनाया जाएगा, जिससे उनकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा। बारिश शुरू होते ही नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। नगर निगम के अनुसार दूसरे फेज में स्वरूप नगर मटका तिराहा से कंपनी बाग चौराहा, नौबस्ता बंबा से कर्रही, दीप सिनेमा तिराहा से सोटे बाबा मंदिर, लाल बंगला रोड से जेके फर्स्ट चौराहा तथा गुरुदेव सिनेमा से चिड़ियाघर तक की सड़कें विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये की लागत खर्च की जा रही है।वर्तमान में इन मार्गों पर फुटपाथ निर्माण और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। वहीं पहले चरण में भी पांच प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जिनमें अधिकांश सड़कों की ऊपरी परत सीमेंट आधारित बनाई जा रही है।नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनने वाली सड़कें पारंपरिक सड़कों की तुलना में अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ होती हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।