news-details

थार से आए दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKAS NEWS PRYAGRAJ
धूमनगंज थाना क्षेत्र में थार से आए दो दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। घटना धूमनगंज की है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक ने धूमनगंज में तहरीर दी है और बताया कि आरोपियों का एक रिश्तेदार पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का साथी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी निवासी फैसला गिट्टी बालू का ठेकेदार है। उसने बताया कि उसके पिता के नाम पर ऐनुद्दीनपुर में जमीन है जिसे जबरन कब्जा किया जा रहा है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू मुस्लिम का साथी व उसके दो भाई जो कसारी मसारी के ही रहने वाले हैं, उस पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। इनमें से एक गुड्डू मुस्लिम का साथी है।

शनिवार सुबह 10 बजे वह नंदग्राम के पास था तभी थार कार से दो युवक आए और उसे लोहे की रॉड से पीटने लगे। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कहा कि अगर उसने जमीन का बैनामा नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग निकले तो हमलावर भाग निकले। इस घटना में उसे चोटें आई हैं।यह भी बताया कि हमलावर दोनों युवक उन्हीं लोगों के परिवार से हैं, जो जमीन को लेकर उस पर दबाव बना रहे हैं। इस घटना का फुटेज भी सामने आया है। एसीपी अजयेंद्र यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले में जांच पड़ताल कराई जा रही है।