news-details

दुर्गापूजा व विसर्जन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। आगामी दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष तथा एसडीएम के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। गोमती नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। प्रशासन का जोर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने पर है।