news-details

दुर्गा पूजा को लेकर कोहर गद्दी में प्रशासन सतर्क

You can share this post!

 

खड्डा, कुशीनगर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोहर गद्दी में प्रशासन ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी खड्डा और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई।बैठक के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर दुर्गा पूजा पंडालों और उनके आसपास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की हिदायत दी।अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाएं, ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक एवं निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।