
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। आगामी दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस बल के साथ जगदीशपुर कस्बे में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने दुर्गा पूजा पंडालों, मूर्ति स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, विद्युत पोलों और मार्गों पर अतिक्रमण की जानकारी ली गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य को जिलाधिकारी ने 11 अक्टूबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।डीएम ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने को कहा। एसपी ने पुलिस बल को सतर्क रहने और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज, थानाध्यक्ष जगदीशपुर सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।