news-details

दुर्गा पूजा को भव्य बनाने की तैयारी तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदीय नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अमेठी की बैठक हुई। अध्यक्ष सोनू कसौधन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नगर व आसपास के 15 पूजा पंडालों के पदाधिकारी शामिल हुए। समितियों की समस्याओं और तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान बैंड, प्रवेश द्वार और रोड लाइट सजावट की प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सोनू कसौधन ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी समितियों से आपसी सहयोग, समन्वय और अनुशासन के साथ महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। बैठक में महामंत्री सुशील जायसवाल, उपाध्यक्ष सुरेश चंद अग्रहरि, सचिव सत्य नारायण कसौधन समेत विभिन्न समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।