
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत साइकिल सवार दंपती से मोबाइल और पर्स लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।पुलिस ने सूचना के आधार पर मोनू यादव उर्फ शिवम यादव पुत्र रामराज यादव, निवासी पूरे भवन शाह, मजरे रुदौली को गिरफ्तार किया। उसके पास से स्प्लेंडर बाइक (यूपी 36 क्यू 4318) बरामद हुई। तलाशी में रियलमी मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 400 रुपये नकद और सात चाबियां मिलीं।पूछताछ में आरोपी ने 4 सितंबर की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, मोनू ने अपने साथी संदीप यादव और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर बाइक से साइकिल सवार पति-पत्नी को धक्का दिया था। इसके बाद महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।पुलिस के अनुसार पर्स में 1,200 रुपये, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और चाबियां थीं। वारदात के बाद आरोपियों ने सामान आपस में बांट लिया था। पुलिस फरार आरोपी संदीप यादव की तलाश कर रही है।