news-details

द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
“द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी” ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2000 में शूटिंग को करियर बनाने वाले अमर निगम ने 2010 में इस अकादमी की स्थापना की थी, जिसका उद्देश्य शहर के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देना रहा है। अकादमी का इतिहास उपलब्धियों से भरा रहा है। अब तक यहां से 350 से 400 खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जबकि कई खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व भी किया है। इसके अलावा IIT Kanpur के करीब 1600 छात्रों ने भी यहां प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है।अकादमी के मुख्य कोच अविरल निगम के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थापना दिवस पर 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित ओपन शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक नीलिमा कटियार ने किया, जबकि समापन पूर्व विधायक सतीश निगम ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन अकादमी के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।