
PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच किसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
