news-details

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी

You can share this post!


अमेठी। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को जगदीशपुर और गौरीगंज में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यू ललित स्वीट्स से छेना की मिठाई और अम्बेडकर चौराहे स्थित प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया गया। इसके अलावा चार अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहार तक जांच अभियान जारी रहेगा।