
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के थौरी-काढ़ूनाला मार्ग स्थित गाजनपुर मोड़ पर सोमवार को पुराने विवाद में युवक पर हमले की घटना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि सूरज नामक युवक पर हमला करने पहुंचे छह युवकों को स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घेर लिया। इस दौरान तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया और उनकी पिटाई कर दी गई, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।