
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बेकनगंज क्षेत्र में दामाद और उसके साथियों की पिटाई से आहत एक चप्पल कारीगर ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नरगिस के मुताबिक, उनकी बेटी ने छह महीने पहले मोहल्ले के ही फिरोज से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को फिरोज अपने साथियों राशीद, उसके बड़े भाई और हमजा के साथ घर पहुंचा और शकील अहमद के साथ मारपीट की।घटना से आहत शकील अहमद शाम को गंगाघाट पहुंचे और नहाने की बात कहकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पत्नी की तहरीर पर बेकनगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मतीन खान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।