
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मछली मंडी मार्ग स्थित निर्माणाधीन थाना परिसर के पास से शब्बु आलम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे की गई।पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दो स्कूटी बरामद की गईं, जो दुबग्गा क्षेत्र से चोरी हुई थीं। इनमें से एक स्कूटी की शिकायत 10 मई को और दूसरी की 12 मई को दर्ज कराई गई थी।गिरफ्तार अभियुक्त हरदोई जनपद के सण्डीला क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में दुबग्गा में रह रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।